Oppss.. चाहकर भी इस एक्ट्रेस के साथ काम नहीं पा रहे सलमान खान.. लेकिन क्यों!
सलमान खान और दीपिका पादुकोण दो बेहतरीन सितारे हैं। कोई शक नहीं कि दोनों कि जोड़ी धमाकेदार लगेगी। लेकिन इनके बीच कुछ ऐसा तो जरूर है, जो इनकी जोड़ी बनने ही नहीं देता। जी हां, एक बार नहीं, दो बार नहीं, बल्कि पूरे 7 बार यह जोड़ी बनकर टूटी है।

हाल ही में खबर तेज थी कि कबीर खान की आने वाली फिल्म ट्यूबलाइट में सलमान के अपोजिट दीपिका फाइनल हो चुकी हैं। लेकिन बता दें, यह महज अफवाह थी। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, ट्यूबलाइट टीम ने पहले से ही एक्ट्रेस फाइनल कर रखी है।
[एक, दो नहीं.. पूरे 7 बार.. इस 'सुपरस्टार' ने किया सलमान को REJECT]
रिपोर्ट की मानें तो ट्यूबलाइट के लिए दीपिका पादुकोण नहीं बल्कि किसी चीनी एक्ट्रेस से संपर्क किया जा रहा है। दीपिका पादुकोण ने पहले से ही अपने डेट्स संजय लीला भंसाली को दे रखे हैं। लिहाजा, कोई चांस नहीं दीपिका ट्यूबलाइट में सलमान खान के साथ दिखेंगी।
[तो इसीलिए सलमान खान हैं 'ट्यूबलाइट'.. स्पेशल है तैयारी.. जानें DETAILS]
ट्यूबलाइट साल 2017 की ईद पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 1960s के समय को दिखाएगी जहां इंडो-चीन वॉर भी शामिल होगा। फिल्म की शूटिंग लद्दाख और फिर कश्मीर में होने वाली है। वहीं, फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि कबीर खान की पिछली फिल्म की तरह ही ट्यूबलाइब भी human ड्रामा है।
खैर, एक बार फिर दीपिका- सलमान साथ आते आते रह गए। हमें लगता है अब फैंस के उत्साह के लिए सलमान खान- दीपिका को एक फिल्म तो जरूर साथ में करनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications













