तो ऱणबीर के कारण हो रही है दीपिका के पेट में गुदगुदी?
एफएचएम पत्रिका के संस्करण को लांच करते हुए दीपिका ने 'तमाशा' के बारे में कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं और इसका इंतजार कर रही हूं। मैं कुछ कारणों से बिल्कुल अपनी पहली फिल्म की तरह ही घबराई हुई हूं। "मेरे पेट में गुदगुदी सी हो रही है, बिल्कुल वैसे ही जैसे यह मेरी पहली फिल्म हो।"
तो क्या दीपिका ने पहन ली है रणवीर के प्यार की माला?
शायद दीपिका को पेट में गुदगुदी अभिनेता रणबीर कपूर के कारण हो रही हैं जिनके साथ उन्होंने पहली बार बचना ए हसीनों.. में काम किया था। कहा जा रहा है कि यह रोमांटिक लवस्टोरी है। रणबीर से ब्रेकअप के लंबे अरसे के बाद दीपिका-रणबीर ने वर्ष 2013 में सफल फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' दी थी जिसने 190 करोड़ का बिजनेस किया था।
दोनों को साथ देखना दर्शकों के लिए हमेशा से सुखद होता है। इसलिए दोनों की फिल्मों का लोगों को इंतजार भी रहता है देखते हैं कि दोनों 'तमाशा' में क्या 'तमाशा' करते हैं?


Click it and Unblock the Notifications
