'दीपिका पादुकोण मेरी फेवरिट एक्ट्रेस हैं, वह एक प्रेरणा हैं' - मिस इंडिया 2019 सुमन राव
दीपिका पादुकोण ना सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि पूरी दुनिया में एक आइकॉन और एक प्रेरणा मानी जाती हैं। एक्ट्रेस एक ग्लोबल आइकन के रूप में राज़ कर रही है और वह जहां भी जाती है दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ती हैं। हाल ही में, बॉलीवुड की लीडिंग लेडी को 2019 की मिस इंडिया विजेता सुमन राव द्वारा सराहा गया है।
सुमन राव ने हाल ही में दीपिका के बारे में कहा, 'मेरी पसंदीदा एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हैं। वह वास्तव में मुझे अपने व्यक्तित्व के प्रति प्रेरित करती है और मुझे उनकी पर्सनालिटी बेहद पसंद है।'

इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित सितारों ने अभिनेत्री के प्रभावशाली अभिनय के लिए अपना प्यार और प्रशंसा व्यक्त किया है। लीडिंग लेडी से ले कर डिप्रेशन से जुड़े अपने सफ़र के बारे में खुलकर बात करने तक, दीपिका हमेशा एक प्रेरणा साबित हुई है।
दीपिका के आकर्षण ने न केवल भारतीय जनता को लुभाया है, बल्कि हॉलीवुड के सबसे बड़े नामों पर भी प्रभाव पैदा करने में सफल रही है। अभिनेत्री अपनी उपस्थिति के लिए प्रत्येक प्रतिष्ठित निर्देशक के लिए पहली पसंद है जहां वह अपनी प्रतिभा और प्रोफेशनलिज्म के लिए जानी जाती हैं।
इतना ही नहीं, बल्कि कई प्रमुख ब्रांड उनकी प्रतिष्ठित उपस्थिति के लिए उनके साथ सहयोग करना चाहते हैं। हाल ही में एक अवार्ड शो में दीपिका को "मिलेनियल ऑफ द ईयर" पुरस्कार से सम्मनित किया गया है। दीपिका पादुकोण सबसे अधिक फ़ीस लेने वाली अभिनेत्री होने के साथ-साथ कमर्शियल इंडस्ट्री का भी एक पसंदीदा चेहरा है और जब फैशन की बात होती है तो वह एक ट्रेंडसेटर भी है।


Click it and Unblock the Notifications
