पीपुल्स ने कहा कि दीपिका हैं सबसे हसीन
इस समय बॉलीवुड की कटीली काया दीपिका पादुकोण की पांचों अंगुली घी में और सिर कढ़ाई में हैं क्योंकि जहां वह बड़े-बड़े बैनरों की फिल्में कर रही हैं वहीं दूसरी ओर दौलत-शौहरत उनके कदम चूम रही हैं।
हाल ही मे जानी-मानी फिल्म मैंगजिन पीपुल्स ने दीपिका को साल 2013 की सबसे सुंदर भारतीय महिला के रूप में नवाजा है जिसकी ओर से आयोजित कार्यक्रम में दीपिका ने पीपुल्स का धन्यवाद दिया लेकिन वहीं उन्होंने एक बड़ी ही हैरत अंगेज बात कही।
दीपिका ने कहा कि सुंदरता तो ऊपरवाले की देन हैं और वो खुद को सुंदर नहीं मानती है क्योंकि उन्हें लगता है यह सब बनावटी है। लोग मेरे व्यक्तित्व की प्रशंसा करें तो यह शायद मुझे और खुशी देगा। लेकिन फिर भी मैं पीपुल्स का शुक्रिया अदा करती हूं जिसने मुझे यह सम्मान दिया।
वैसे इन दिनों दीपिका पादुकोण धर्मा प्रोडक्शन की आर्यन मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म यह जवानी है दीवानी को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके कोस्टार रणबीर कपूर हैं। फिल्म 31 मई को रिलीज हो रही है।
आईये आपको दिखाते हैं पीपुल्स इवेंट की खास तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications