"मैं पद्मावत सफल होने से बहुत खुश और गौरवान्वित महसूस कर रही हूं"
Recommended Video

दीपिका पादुकोण सहित पूरी पद्मावत की टीम फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। लेकिन अब फिल्म रिलीज होने के बाद दीपिका पादुकोण बहुत खुश और गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। 3 दिन में 56 करोड़ की शानदार कमाई करने दीपिका पादुकोण की खुश का ठिकाना नहीं है।
आपको बता दें कि पेड प्रीव्यू में पद्मावत 5 करोड़, ओपनिंग के दिन 19 करोड़ और बृहस्पतिवार को 32 करोड़ कमाने
में सफल रही। दीपिका पादुकोण ने ट्वीट करते हुए कहा कि "मैं बता नहीं सकती हूं कि मैं कितनी खुश और गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।

आप सभी का प्यार देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।" इसमें कोई शक नहीं है कि दीपिका पादुकोण के खाते में एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म जुड़ गया है। पहले भी दीपिका लगातार बाजीराव मस्तानी, पीकू, रामलीला, चेन्नई एक्स्प्रेस, ये जवानी है दिवानी जैसी कई हिट फिल्में दे चुकी हैं।
उम्मीद की जा रही है फिल्म बड़ी हिट साबित होगी। अगर खासकर जल्द ही फिल्म से जुड़ा माहौल नॉर्मल हो जाएगा तो कई राज्यों में और भी बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने जुटेंगे। फिल्म को लेकर दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी काफी एक्साइटेड थे। फिल्म में शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण के अलावा खासकर रणवीर सिंह की भी काफी तारीफ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications