'छपाक' की तैयारी में व्यस्त हैं दीपिका पादुकोण- चल रहा है होमवर्क- देंखे PIC

एक लंबे ब्रेक के बाद दीपिका पादुकोण अब अपनी आगामी फिल्म की तैयारी में व्यस्त हो चुकी हैं। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'छपाक' के लिए अपने होमवर्क से जुड़ी जानकारी शेयर की। फिल्म के दमदार किरदार में ढलते हुए दीपिका पटकथा पढ़कर और अपने डायलॉग का अभ्यास करते हुए अपना होमवर्क करती देखी गईं।

इससे जुड़ी एक तस्वीर शेयर करते हुए दीपिका ने कहा,"the only kinda homework I've ever enjoyed! #chhapaak. बता दें, यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है।

Deepika Padukone

लक्ष्मी के रूप में दीपिका पादुकोण का पहला लुक उनके प्रशंसक और बॉलीवुड के साथियों के लिए एक सरप्राइज की तरह था, जो उनके बड़े बदलाव को देखकर अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर सकते थे। दीपिका का लुक काफी दमदार माना जा रहा है। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेस्सी भी दिखेंगे।

अपनी पिछली फ़िल्म पद्मावत की जबरदस्त सफलता के बाद, दीपिका पादुकोण 300 करोड़ की फिल्म देने वाली पहली अभिनेत्री बन गईं है। एक के बाद एक उपलब्धि हासिल करते हुए, निर्विवाद रूप से दीपिका बॉक्स ऑफिस की क्वीन हैं।

दीपिका पादुकोण वर्तमान में अपने प्रोडक्शन के पहले वेंचर के लिए तैयार हैं, जिसमें वह एक एसिड अटैक पीड़िता की भूमिका निभा रही है। अभिनेत्री का मानना है कि इस कहानी को बताने की जरूरत है और इस तरह के एक मजबूत, साहसी और स्वतंत्र महिला किरदार को सामने लाने के लिए अपने प्रोडक्शन को नियंत्रित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X