अमिताभ बच्चन, शाहरुख, बोमन ईरानी ने माना-दीपिका हैं सुपरस्टार
बाॅलीवुड की जानी-मानी हस्तियों ने दीपिका पादुकोण को सुपरस्टार मान लिया है। अमिताभ बच्चन, शाहरुख, अभिषेक, फराह खान सरीखे कलाकारों ने दीपिका के टैलेंट की सराहना की है। लगातार दो सुपरहिट फिल्में देने के बाद दीपिका का कद बाॅलीवुड में बढ़ चुका है। फिल्म हैप्पी न्यू ईयर से दीपिका को काफी उम्मीदें हैं। अभी फिल्म की कास्ट प्रमोशन के लिए जुटी हुई है।

शाहरूख ने दीपिका के बारे में कहा किए दीपिका ने अपने काम के बदले आज ये मुकाम हासिल किया है। उन्होंने इस फील्ड में अपनेआप को साबित करने के लिए काफी मेहनत की है। वे एक सफल अभिनेत्री है। शाहरूख-दीपिका फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में साथ नजर आनेवाले है। निर्देशक फराह खान ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। फराह और शाहरूख सात साल बाद एक साथ नजर आए है।
अमिताभ बच्चन ने कहा कि दीपिका ने अपने दम पर सफलता हासिल की है। शाहरुख ने कहा कि ओम शांति ओम का गाना आंखो में तेरी गाना अमिताभ जी ने देखा तो कहा कि दीपिका बहुत बड़ी स्टार हैं। इसी गाने को दर्शकों ने भी पंसद किया था।


Click it and Unblock the Notifications











