दीपिका पादुकोण और इरफान खान का टेनिस मैच वीडियो: इमोशनल हुईं पीकू कहा- प्लीज वापस आ जाओ
इरफान खान की यादें दीपिका पादुकोण लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर इरफान खान को याद किया। उन्होंने टेनिस खेलते हुए इरफान खान के साथ वीडियो शेयर की। ये वीडियो फिल्म पीकू के दौरान की है। दोनों ने पहली बार और आखिरी बार फिल्म पीकू में ही साथ में काम किया। बीते दिन ही दीपिका ने इरफान के लिए गाना भी शेयर किया था।
दीपिका पादुकोण का यूं फीलिंग्स इरफान खान के लिए शेयर करना, साफ बताता है कि वह उन्हें मिस कर रही हैं। दीपिका का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें इरफान खान और दीपिका के बीच टेनिस मैच चल रहा है। इससे चलता है कि इरफान शानदार टेनिस भी खेलना जानते थे। बता दें दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण पूर्व भारतीय टेनिस प्लेयर रह चुके हैं।
बता दें इरफान खान का निधन 29 अप्रैल को हुआ। कॉलेन इंफेक्शन के चलते उन्हें मुबंई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट करवाया गया था और यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। इरफान खान के दो बेटे हैं और पत्नी सुतापा हैं। उनकी आखिरी फिल्म राधिका मदान और करीना कपूर के साथ अंग्रेजी मीडियम थी।


Click it and Unblock the Notifications











