Pics: कोरोना लॉकडाउन में केवल मीठा खा रहे हैं और फिर उसे पचा रहे हैं दीपिका - रणवीर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने कोरोना लॉकडाउन का समय केवल खाने और एक्सरसाइज़ में निकाल रहे हैं। पहले वो साथ में मीठा खा रहे हैं और फिर उसे मीठे को शरीर पर ना चढ़ने देने के लिए खूब जमकर एक्सरसाइज़ कर रहे हैं।
इस बात का गवाह है इन दोनों का इंस्टाग्राम अकाउंट जो कि फिलहाल केवल खाने से और मीठे की तस्वीरों से भरा पड़ा है। दीपिका ने अपने चॉकलेट डेज़र्ट की एक तस्वीर भी शेयर की।

गौरतलब है कि लॉकडाउन के कारण इस समय पूरे देश में काम बंद है। रणवीर की फिल्म 83, 10 अप्रैल को रिलीज़ के लिए तैयार थी। वहीं आज यानि कि 24 मार्च को वो अक्षय कुमार की सूर्यवंशी में दिखने वाले थे।
वहीं दीपिका पादुकोण बहुत ही जल्दी शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली थी जिसमें उनके को स्टार थे सिद्धांत चतुर्वेदी। लेकिन फिलहाल ये सारा काम ठप हो चुका है।
ऐसे में देखिए दीपिका और रणवीर कैसे बिता रहे हैं अपना खाली समय -


Click it and Unblock the Notifications











