दीपिका पादुकोण हुई 2025 LVMH प्राइज़ में शामिल, लुक ने जीता फैंस का दिल

By Filmibeat Desk
Deepika Padukone

Deepika Padukone- दीपिका पादुकोण का हर लुक हमेशा ही फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता। चाहे रेड कार्पेट हो, ग्लोबल इवेंट या किसी ब्रांड प्रमोशन का मौका, उनका अंदाज और स्टाइल हमेशा दिल जीतने में कामयाब होता है। ऐसा ही कुछ देखने मिला है 2025 LVMH प्राइज़ में जहां दीपिका भारत की पहली ज्यूरी मेंबर बनकर पहुंची हैं।

इस इवेंट में उनका लुक हर बार की तरह ही फैंस का दिल जीत रहा है। उनके फैशन सेंस और स्टाइल स्टेटमेंट ने न सिर्फ फैंस को दीवाना बनाया है, बल्कि ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत का नाम भी ऊँचा किया है।

ऐसे में अब फैंस सोशल मीडिया पर उनके इस नए लुक की तारीफ करते नजर आ रहे हैं, उनके स्टाइल और अंदाज की झलक देखकर लाखों कमेंट्स और पोस्ट्स बन रहे हैं, जिसमें उनकी खूबसूरती, ग्रेस और कॉन्फिडेंस की खूब तारीफ होती नजर आ रही है।

दीपिका पादुकोण की खासियत ये है कि वह हर बार कुछ नया ट्राई करती हैं और उसे बखूबी कैरी भी करती हैं। हर अवतार में उनका अंदाज़ कुछ अलग होता है, और वही फैंस 2025 LVMH प्राइज़ में देख पा रहे हैं। इसी तरह ही उनका हर लुक सोशल मीडिया पर ट्रेंड बन जाता है और फैंस लगातार उनकी हर नई झलक पाने का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं।

2022 में दीपिका पादुकोण ने ग्लोबल लग्ज़री फैशन हाउसेस जैसे लुई वीटॉन और कार्टियर द्वारा साइन किए जाने पर इतिहास रच दिया था। दीपिका इस तरह से देश की पहली भारतीय बनीं जिन्हें साइन किया गया, जिससे दूसरे इंडियन स्टार्स को भी आने वाले सालों में इस ट्रेंड में शामिल होने का मौका मिला। अब, दीपिका ने अपने अनोखे सफर में एक और उपलब्धि जोड़ी है। उन्हें 2025 LVMH प्राइज़ के फाइनल के लिए लुई वीटॉन की एंबेसडर और ज्यूरी मेंबर घोषित किया गया है, और इस तरह से वह इस प्लेटफॉर्म पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। बता दें कि दीपिका पिछले साल, नैटली पोर्टमैन 2024 LVMH प्राइज़ फॉर यंग फैशन डिज़ाइनर्स की स्पेशल ज्यूरी में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने स्वीडिश डिज़ाइनर एलेन होडकवा लार्सन को मेन प्राइज़ प्रेजेंट किया था।

फिल्मों की बात करें तो, दीपिका पादुकोण के पास आने वाले समय में कई जबरदस्त प्रोजेक्ट्स हैं। वह डायरेक्टर एटली के साथ फिल्म AA22XA6 में काम करने जा रही हैं, जिसमें उनका ऑपोजिट अल्लू अर्जुन नजर आएंगे। इस तरह ये भारतीय सिनेमा की सबसे बड़े कोलैबोरेश में से एक मानी जा रही है। उनके पास अपनी ब्लॉकबस्टर हिट ब्लॉकबस्टर कल्कि 2898 AD का सबसे ज्यादा इंतेज़ार किया जाने वाला सीक्वल भी है, जिसमें वो प्रभास के साथ नजर आने वाली हैं। फैंस बेसब्री से दीपिका का सिल्वर स्क्रीन पर जादू देखने के लिए तैयार हैं। वहीं, दूसरी तरफ वह ग्लोबल ब्रांड्स के साथ फैशन की दुनिया में अपना जादू बिखेर रही हैं।

Read more about: deepika padukone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X