कंफर्म ! 'महाभारत' होगी दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म- रोल, बजट, कॉस्ट्यूम सब जानकारी इधर
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी आने वाली फिल्म 'द इंटर्न' का ऐलान कर दिया है। लंबे समय से 'छपाक' फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम फिल्म 'महाभारत' से जुड़ता रहा है। जिसमें कहा जा रहा था कि वह 'द्रोपदी' का रोल निभाएंगी। अब यह साफ हो गया है कि दीपिका पादुकोण 'महाभारत' फिल्म में नजर आएंगी। एक इंटरव्यू में दीपिका ने साफ किया है कि यह फिल्म बन रही है।
मिड डे वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने 'महाभारत' प्रोजेक्ट पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ये फिल्म दूसरी फिल्मों से एकदम अलग है। ये कोई आम प्रोजेक्ट नहीं है। इसके लिये पूरी टीम को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

दीपिका पादुकोण की महाभारत पर मुहर !
दीपिका ने इंटरव्यू में माना कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने काफी सोच-समझ कर इस फिल्म को चुना है। वह फिल्म का ऐलान कर उस पर बातें बनाने पर विश्वास नहीं रखती हैं। उन्होंने कहा कि वह 'छपाक' फिल्म में बिजी होने के चलते इस फिल्म पर बातचीत नहीं कर पाईं। अभी कास्ट और क्रू भी फाइनल होने बाकि है।


Click it and Unblock the Notifications











