Ranveer- Deepika: रणवीर सिंह ने हाथ पकड़ना चाहा तो दीपिका ने दिया ऐसा अजीब रिएक्शन, वीडियो वायरल, फैंस परेशान

Deepika Padukone- Ranveer Singh: बीती रात मुंबई में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स के चौथे संस्करण के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड की कई हस्तियां स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। खेल जगत के हीरोज को पुरस्कृत करने के लिए एंटरटेनमेंट के कुछ बहुत लोकप्रिय नाम मौजूद थे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी रेड कार्पेट पर स्टाइलिश एंट्री की। हालांकि, फैंस उनके बीच की केमिस्ट्री देखकर थोड़ा परेशान हैं.. क्योंकि इवेंट में जब रणवीर ने दीपिका का हाथ पकड़ने की कोशिश की तो दीपिका ने उन्हें इग्नोर कर दिया और आगे बढ़ गईं।
दीपिका ने रणवीर को किया इग्नोर
सोशल मीडिया पर एक पैपराजी अकाउंट द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दीपिका और रणवीर को इवेंट में आते देखा जा सकता है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दीपिका कार से निकलती हैं और रेड कार्पेट पर एंट्री करने से पहले कुछ लोगों से बात करती हैं। आगे बढ़ते हुए रणवीर दीपिका के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाते हैं, लेकिन वो रणवीर को इग्नोर कर देती हैं। रणवीर बाद में आगे बढ़ते हैं और दोनों रेड कार्पेट पर पोज़ देते हैं।
फैंस ने कहा, कुछ तो गड़बड़ है
इस वीडियो के नीचे फैंस तमाम तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। लेकिन दीप-वीर फैंस दोनों की केमिस्ट्री देखकर परेशान हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "उनकी बॉडी लैंग्वेज पूरी तरह से बदल गई है ... मुझे लगता है, इससे पहले उनका झगड़ा हुआ होगा।" वहीं, अन्य कुछ लोगों ने लिखा, "दीपिका गुस्से में है। उसने हाथ नहीं पकड़ा है।" एक तीसरे ने लिखा, "कुछ तो गड़बड़ है.. वो रणवीर की तरफ देख भी नहीं रही है।"
आने वाली फिल्में
फिल्मों की बात करें तो रणवीर सिंह इस साल फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण फाइटर की तैयारी में व्यस्त हैं, जो 2024 में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications