Deepika Padukone ने अमेरिकन सिंगर Jason Derulo को एयरपोर्ट पर किया इग्नोर? फनी कमेंट्स आए सामने!

दीपिका पादुकोण कितनी बड़ी स्टार हैं ये तो सभी जानते हैं और इस बीच कुछ ऐसा हो गया है जो कि खबरों का हिस्सा है। आज सुबह उनको मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था और इस दौरान उनका लुक काफी शानदार था। दीपिका पादुकोण ने एयरपोर्ट लुक के लिए एक शानदार ओवरकोट पहना हुआ था और कमाल की खूबसूरत लगर रहीं थीं। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि लोग दीपिका को लेकर बातें कर रहे हैं और कई फनी मीम्स अमेरिकी गायक और गीतकार जेसन डेरुलो को लेकर सामने आ रहे हैं।
वैसे तो हॉलीवुड स्टार की फैन फॉलोविंग काफी तगड़ी होती है लेकिन दीपिका पादुकोण के सामने एयरपोर्ट पर आने के बाद भी अभिनेत्री उनको नहीं पहचान पाई। सिंगर जो कि गेट पर खड़े थे, उन्हें ध्यान दिए बिना वो निकल गईं।
इसके बाद ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें इसको लेकर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, "क्या उसने जेसन डेरुलो को नजरअंदाज किया?"
जबकि एक ने लिखा, "हाहाहाह जेसन डेरुलो! गरीब है।" इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन दीपिका ने किसी तरह का रिएक्शन इसको लेकर नहीं दिया है।
वर्कफ्रंट पर वो ऋतिक रोशन के साथ अपनी आने वाली फिल्म फाइटर को लेकर बिजी हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में वो काफी तगड़ा धमाका करने वाली हैं।
आखिरी बार वो शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान का हिस्सा बनीं थीं और उनकी काफी तारीफ हुई थी। इस दौरान उनको कुछ दमदार एक्शन सीन्स भी करते हुए देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications