..................... Deepika Padukone Hurts Kangana Ranaut’s Feelings - Hindi Filmibeat

उफ्फ.. दीपिका ने फिर दुखाया कंगना का दिल!

[बॉलीवुड न्यूज] हमने कहीं सुना है कि दो एक्ट्रेस कभी अच्छी दोस्त नहीं हो सकती..हालांकि कई अभिनेत्रियों ने इसे गलत साबित कर दिखाया है, लेकिन दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत के साथ तो यह बिल्कुल सच होता दिख रहा है।

हालिया रिलीज फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की सफलता के बाद कंगना बेहद उत्साहित हैं। या यूं कह लें कि कंगना के पैर जमीं पर नहीं टिक रहे। फिल्म की सक्सेस पर कंगना ने एक पार्टी भी दी, जिसमें बॉलीवुड की तमाम सेलिब्रिटीज ने शिरकत और कंगना को बधाई दिया।

कंगना ने इस पार्टी के लिए दीपिका को भी इंविटेशन दिया था, लेकिन न तो दीपिका आईं, न उनकी ओर से कोई मेसेज आया। बहरहाल, दीपिका की इस बात से कंगना को दुख पहुंचा और उन्होंने बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए अपनी बात भी सामने रखी।

10 reasons तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए कंगना को मिलना चाहिए नेशनल अवॉर्ड

कंगना ने कहा कि, मैंने दीपिका को इंवाइट किया था, लेकिन उनकी ओर से कोई रिप्लाई ही नहीं आया। मैं अपने साथ के स्टार्स के साथ हमेशा से दोस्ताना संबंध रखा है और वैसा ही बनाए रखूंगी। लेकिन जब सामने से आपको वैसी प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिलती, तो दुख पहुंचता है।

याद दिला दें, कुछ ही दिनों पहले कंगना और दीपिका के बीच एक गलतफहमी खत्म हुई थी। जब दीपिका ने आगे बढ़कर कंगना से सीधे बात की थी। वहीं, पीकू की पार्टी में भी कंगना को देखा गया था। हम्म.. शायद एक बार फिर दीपिका इस गलतफहमी को दूर करें..

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X