मुकेश अंबानी को देखते ही दीपिका पादुकोण ने झट से किया ये काम... पीछे खड़ी सासू मां का ऐसा था रिएक्शन

Deepika Padukone With Mukesh Ambani: गुरुवार रात मनीष मल्होत्रा का एनुअल ब्राइडल शो का आगाज हुआ. इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर बिजनेसमैन तक इस शो का अटेंड करने पहुंचे थे. मुकेश अंबानी बेटी ईशा और मां कोकिलाबेन के साथ इस शो का हिस्सा बनें. वहीं दीपिका पादुकोण, काजोल, करण जौहर, जाह्नवी और खुशी कपूर जैसे सेलेब्स पहुंचे थे. इस शो में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट शो स्टॉपर थे.
जहां रणवीर सिंह के काफी सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं तो वहीं इसी बीच दीपिका पादुकोण का भी एक वीडियो सामने आया है जिसे नेटिजंस बार बार प्ले कर रहे हैं। इस पूरे इवेंट में दीपिका पादुकोण अपनी सासू मां के साथ ही दिखाई दीं। व्हाइट बैकलैस साड़ी में दीपिका बेहद स्टाइलिश दिखाई दे रही थीं।
हालांकि हम जिस वीडियो की बात करे रहे हैं वो है दीपिका पादुकोण और मुकेश अंबानी का। अंबानी परिवार के साथ रणवीर-दीपिका और उनके परिवार की नजदीकियों के बारे में सभी जानते हैं। ऐसे में रैंप वॉक के दौरान जहां रणवीर सिंह मुकेश अंबानी के गले लगते दिखाई दिए तो वहीं दीपिका पादुकोण और उनकी सास का एक वीडियो काफी सुर्खियों में हैं।
दरअसल, हाई प्रोफाइल लोगों के बीच जैसे ही मुकेश अंबानी पर दीपिका पादुकोण की नजर पड़ी तो एक्ट्रेस ने काफी जिंदादिल अंदाज में मुकेश अंबानी को गले लगाया। इस दौरान उनकी सास उनके पीछे खड़ी खड़ी उन्हें देखती रही। दीपिका की सास का रिएक्शन काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
रणवीर सिंह का रैंप वॉक के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक्टर रैंप छोड़ मुकेश अंबानी से गले मिलने पहुंचे हैं। इस दौरान रणवीर ने काफी गर्मजोशी से मुकेश अंबानी से हाथ मिलाया। मुकेश के पास उनकी बेटी ईशा अंबानी भी बैठी थीं। रणवीर ने उनसे भी मुलाकात की। हालांकि इस दौरान एक्टर कोकिलाबेन से नहीं मिले जो मुकेश अंबानी के बगल में ही बैठी थीं। इस वीडियो के सामने आते ही ये तेजी से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications