भरी महफिल में दीपिका पादुकोण ने एक्स रणबीर कपूर को लगाया गले, देखती रह गईं आलिया भट्ट- Video!

deepika padukone ranbir kapoor alia bhatt

Deepika Padukone Hugged Ranbir Kapoor- बॉलीवुड में कई ऐसे कपल हैं जो कि ब्रेकअप के बाद भी एक दूसरे से काफी अच्छा रिश्ता शेयर करते हैँ। सभी जानते हैं कि एक वक्त रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक दूसरे को डेट करते थे।

हालांकि अब दीपिका रणवीर सिंह की पत्नी और रणबीर कपूर की शादी आलिया भट्ट से हो चुकी है। लेकिन इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जो कि अवॉर्ड शो का है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण का नाम बुलाया गया है और स्टेज पर उनके पति रणवीर सिंह मौजूद हैं।

लेकिन स्टेज पर जाने से पहले दीपिका उठती हैं और सीधे रणबीर कपूर को ग्रीट करती हैं और किस करती हैं। इस दौरान बगल में बैठी आलिया भट्ट सबकुछ देख रही थीं।

हालांकि इसके बाद दीपिका पादुकोण आलिया को भी किस करती हैं। स्टेज पर खड़े होकर रणवीर सिंह को भी ताली बजाते हुए देखा जा सकता है। अब ये पुराना वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या बोले लोग

इस वीडियो को एक पेज ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैँ। एक यूजर ने लिखा है, ''मुझे समझ नहीं आता कि ब्रेकअप के बाद लोग एक्स के साथ कैसे बहुत करीब रहते हैं और कई सबसे अच्छे दोस्त कैसे रहते हैं???'' एक ने लिखा, ''मैंने रणबीर को गले लगाया लेकिन मेरे दिमाग में वह रणवीर ही थे।'' एक ने लिखा, ''उन्होंने रणबीर को गले नहीं लगाया, यह एक दोस्ताना इशारा था!!!'' एक ने लिखा, ''वह अब भी रणबीर से प्यार करती है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X