कार्यक्रम छोड़ इरफान खान के लिए दौड़ पड़ी थीं दीपिका पादुकोण, गले लग कहा- मेरे पसंदीदा शख्स
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और इरफान खान का थ्रोबैक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण अपनी प्रेस ब्रीफिंग छोड़ इरफान खान को देख उनकी तरफ आगे बढ़ जाती हैं और उनके गले लग जाती हैं। सोशल मीडिया की दुनिया में ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
इरफान के चले जाने के बाद भी फैंस उनके फोटो वीडियो खूब देख रहे हैं और उन्हें मिस कर रहे हैं। इरफान खान बीते दिनों कॉलन इंफेक्शन के चलते अस्पताल में एडमिट हुए थे और यही उन्होंने अंतिम सांसे लीं। बॉलीवुड ने दो दिन में इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे दो दिग्गज खो दिए।
बात करें वायरल होते वीडियो की तो इसे सोशल मीडिया पर अभी तक ढेरों यूजर ने शेयर व लाइक किया है। दीपिका और इरफान खान की दोस्ती प्रशंसकों को खूब पसंद आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications