Pathaan Song: पठान के पहले गाने से दीपिका पादुकोण का हॉट अवतार वायरल, 12 दिसंबर को आएगी 'बेशरम रंग'

deepika-padukone-hot-bikini-look-viral-from-pathaan-first-song-besharam-rang

Pathaan: निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने पठान के प्रमोशन के लिए नया रास्ता चुना है। इस दफा फिल्म के ट्रेलर से पहले गाने रिलीज किये जा रहे हैं। बता दें, यशराज फिल्म्स की शानदार एक्शन फिल्म पठान आदित्य चोपड़ा की महत्वाकांक्षी स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और इसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य किरदारों में हैं।

जैसा कि सिद्धार्थ ने पहले खुलासा किया था, पठान के निर्माता इस एक्शन एंटरटेनर की कहानी को छुपा कर रखने की कोशिश कर रहे हैं और ट्रेलर के ड्रॉप होने से पहले फिल्म के गाने रिलीज करने की स्ट्रेटेजी तैयार की है। अब पता चला है कि पठान का पहला गाना रिलीज होगा सोमवार 12 दिसंबर को.. और इसका नाम है बेशरम रंग!

माना जा रहा है कि दीपिका और शाहरुख पर फिल्माया यह गाना दीपिका पादुकोण को उनके सबसे हॉट अवतार में पेश करेगा। गाने से दीपिका की एक तस्वीर भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

गाने को लेकर सिद्धार्थ ने खुलासा किया, "हां, यह सच है कि हमारी फिल्म का पहला गाना सोमवार को रिलीज किया जा रहा है। यह हमारी जनरेशन के दो सबसे बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को उनके अभी तक के सबसे हॉट अवतार में पेश करेंगे"..

वह कहते हैं, "हमारे लिए, यह सीजन पार्टी एंथम है जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और मुझे विश्वास है कि आने वाले कई सालों तक यह पार्टी एंथम बना रहेगा। इसलिए, मैं प्रशंसकों और दर्शकों से बताना चाहता हूं कि सोमवार की सुबह रिलीज होने वाले इस गाने का धैर्यपूर्वक इंतजार करें!"

इस गाने की शूटिंग स्पेन में हुई है, जहां के सेट से लीक हुई तस्वीरों ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी! शाहरुख और दीपिका की ग्लैमरस जोड़ी ने मल्लोर्का में गाने की शूटिंग की। इसके बाद वे स्पेन में कैंडिज़ और जेरेज़ गए, जहां उन्होंने 27 मार्च को अपना शेड्यूल पूरा किया।

पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X