OMG...ये बन गई हैं..सबसे कमाऊ सुपरस्टार..सलमान और आमिर रेस में हुए पीछे..
दीपिका पादुकोण इस समय विज्ञापन की दुनिया का सबसे कमाऊ चेहरा बन गई हैं। वह एक साथ 18 ब्रांड का विज्ञापन कर रही हैं।
इसमें कोई दोराय नहीं है कि लगातार मिल रही सफलता के बीच दीपिका ने खुद को बॅालीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस में शामिल कर दिया है। उनके फिल्मों पर रोशनी डाले जाए तो वह लगातार सुपरहिट फिल्मों का सबसे बड़ा चेहरा रही हैं।
ये जवानी है दीवानी,तमाशा,रामलीला और बाजीराव मस्तानी की बैक टू बैक करोड़ों की कमाई ने उन्हें विज्ञापन की दुनिया का सबसे कमाऊ चेहरा बना दिया है। मिली जानकारी के अनुसार दीपिका पादुकोण एक नहीं दो नहीं बल्कि 18 विज्ञापन का प्रमोशन कर रही हैं।
फिर चाहे वह बैनर पर हो या टीवी एड कमर्शियल हो। हाल ही में एक बड़े मोबाइल विज्ञापन की जिम्मेदारी सोनम कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण को सिफ्ट कर दी गई है।

इसकी वजह एक यह भी बताई जा रही है कि दीपिका का हॅालीवुड कनेक्शन तेजी से बढ़ रहा है। इसकी शुरुआत जेंडर आॅफ रिर्टन केज यानी कि विन डीजल के साथ उनके पहले हॅालावुड डेब्यू से हुई। इस फिल्म की तकरीबन 2000 करोड़ की कमाई ने दीपिका को बॅालीवुड सबसे मुनाफेदार चेहरा बना दिया है।
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा भी विज्ञापन की दुनिया में राज कर रही हैं। लेकिन 18 विज्ञापन के साथ प्रियंका बॅालीवुड के कई सुपरस्टार एक्ट्रेस और यहां तक खान की तिकड़ी को भी कड़ी टक्कर दे रही हैं।
वैसे कमाई के लिहाज से विज्ञापन हमेशा से ही बॅालीवुड स्टार की कमाई का सबसे कारगार जरिया रहा है। आइए देखते हैं कि कैसे और कौन से स्टार की एक कुछ मिनट के विज्ञापन उनकी झोली में कितनी कमाई डाल जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications