राकेश रोशन की फिल्म से दीपिका बाहर
दीपिका की फिल्म ओम शांति ओम जबरदस्त हिट साबित हुई है और दीपिका का भाव बालीवुड में काफी ऊंचा हो गया है.
निर्माता और निर्देशक दीपिका के पीछे रुपयों की झोली लेकर भाग रहे हैं लेकिन राकेश रोशन हैं कि उन्हें अपनी फिल्म के लिए दीपिका फिट ही नही लगी, इसलिए उन्होंने दीपिका को अपनी फिल्म से ही बहर कर दिया है.
ज्ञात हो कि इस फिल्म के हीरो के रुप में रितिक रोशन हैं और इसका निर्देशन अनुराग बासू कर रहे हैं. अनुराग ने कहा कि फिल्म के लिए दीपिका फिट नही है इसलिए उसे हटा दिया गया है लेकिन भविष्य में वे दीपिका के साथ अवश्य काम करेंगे. फिल्म के लिए मुख्य हीरोइन की तलाश की जा रही है. इसकी शूटिंग मार्च 2008 से आरंभ होगी.
अब सचमुच दीपिका फिल्म के लिए अनफिट है या फिर उसने अपनी कीमत ही इतनी बताई होगी कि सीनियर रोशन को चक्कर आ गये होंगे. असली मामला क्या है यह तो राम ही बेहतर जानते हैं.


Click it and Unblock the Notifications