सुपरहिट है तो क्या..दीपिका को नहीं पसंद अपना यह गाना
फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में कुछ पॉपुलर हुआ हो या नहीं, लेकिन दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गाना लवली को लोगों ने जरूर पसंद किया था। यह गाना साल में सबसे हिट गानों में रहा। लेकिन आपको बता दें, खुद दीपिका को यह गाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। जी हां, बल्कि दीपिका को यह गाना काफी चीप लगता है।

फराह खान के शो फराह की दावत में आईं दीपिका ने इस राज से पर्दा उठाते हुए कहा कि उन्हें लवली गाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। शो में बातचीत के दौरान फिल्म डायरेक्टर फराह ने बताया कि दीपिका को फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का आइटम नंबर "लवली" डर्टी लगता है।
पढ़ें- OMg! शाहरूख- सलमान एक साथ मिलकर बनाएंगे खाना..
सूत्रों के अनुसार शो में फराह ने बताया कि उनकी फिल्म 'तीस मार खां' का शीला की जवानी और 'हैप्पी न्यू ईयर' का आइटम सॉन्ग लवली, फिल्म की एक्ट्रेसस को पसंद नहीं था। लेकिन इन दोनों ही गानों ने बॉलीवुड में सफलता के झंडे गाड़े हैं।
बहरहाल, शो में मौजूग आलिया भट्ट ने माना कि दीपिका आइटम नंबर लवली में काफी हॉट नजर आई थी। आपको बता दें, फराह के इस कूकरी शो में हाल ही में आलिया भट्ट और "बिग बॉस 8" विनर गौतम गुलाटी शामिल हुए। इनके अलावा अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जेनेलिया और मलाइका भी शो में शामिल हो चुकी हैं। यह शो 22 फरवरी से कलर्स पर दिखाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications