..................... दीपिका के दीवानों में हरमन भी शामिल, Harman is too Deepika's fan - Hindi Filmibeat

दीपिका के दीवानों में हरमन भी शामिल

By Staff

चढते सूरज को हर कोई सलाम करता है. दीपिका अपनी फिल्म ओम शांति ओम के प्रदर्शन से पहले ही हाट केक बन गई है. आलम यह है कि बडी बडी हस्तियां उसके इर्द गिर्द मंडराने लगी हैं. उसके दीवानो की सूची में रणवीर कपूर, महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह के बाद के बाद अब प्रियंका चौपडा के ब्वायफ्रैंड हरमन बावेजा का नाम भी शामिल हो गया है.

बताया जाता है कि संजय और महीप कपूर ने शाहरुख के जन्मदिन के अवसर पर 2 नवंबर को अपने बांद्रा स्थित घर में पार्टी का आयोजन किया जिसमें कई सितारों को आमंत्रित किया गया. इसमें शाहरुख खान, गौरी खान, मेहर जेसिया, अर्जुन रामपाल, श्रीदेवी, रितिक रोशन, मलायका और अरबाज खान, अमृता अरोडा, करन जोहर व चंकी पांडे आदि शामिल हुए.

पार्टी में हरमन बावेजा भी अपनी गर्लफ्रैंड प्रियंका चौपडा के साथ आये लेकिन वहां मौजूद दीपिका को देखकर वे अपने पर नियंत्रण नहीं रख पाये और उसके पास जाकर बाते करने लगे. थोडी देर की बात होती तो भी सही था लेकिन वे दीपिका के साथ लगातार चिपके रहे. यह देखकर पार्टी में मौजूद लोगो को हैरानी हो रही थी कि हरमन प्रियंका को छोडकर दीपिका के पास क्यों मंडरा रहे हैं.

और इससे भी ज्यादा हैरानी इस बात पर हो रही थी कि प्रियंका हरमन से दूर बैठकर भी अपने गुस्से पर नियंत्रण रखी हुई थी और कुछ भी नही बोल रही थी. हरमन दीपिका को लेकर इतने उतावले हो रखे थे कि उन्होंने दीपिका को अपने साथ डांस करने का निमंत्रण भी दिया लेकिन दीपिका ने इंकार कर दिया. बेचारे हरमन ने दीपिका को प्रभावित करने की कोशिश तो बहुत की लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात ही रहा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X