दीपिका का नया लुक पसंद आया

दीपिका को यह नया लुक प्रदान करने वाली हेयर स्टाइलिस्ट मल्लिका भट ने कहा, "बालों का यह कट इस दौर में वाकई रोचक है। दरअसल यह आपको आपको अपनी उम्र छिपाने और अपेक्षाकृत युवा दिखने में मदद करता है। यह चौड़े माथे वाले लोगों के लिए उपयोगी है क्योंकि माथे पर झुके बाल उसकी चौड़ाई को कम कर आकर्षक स्वरूप प्रदान करते हैं।"
उन्होंने कहा कि यह लुक युवाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और उन्होंने इसे अपनाना भी शुरू कर दिया है।
प्रख्यात हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का कहना है कि इसे अपनाना इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपके बालों की प्रकृति क्या है। उन्होंने कहा कि घुंघराले बाल वाले लोगों को इसे नहीं अपनाना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











