दीपिका पादुकोण की लाइफ का बेस्ट Moment...आ रहे लाखों खत!
राजस्थान के लोग दीपिका पादुकोण को रानी पद्मावती के रोल के लिए काफी पसंद कर रहे हैं। वहां के लोगों ने दीपिका को खत भी लिखे हैं।
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग ज़ोरों-शोरों पर है। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण-शाहिद कपूर इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। हालांकि इस फिल्म में और भी काफी सारे बॉलीवुड एक्टर काम कर रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा जो सुर्खियां बटोर रहा है तो वो हैं दीपिका पादुकोण।

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण को इस फिल्म में रानी पद्मावती के किरदार में जानकर राजस्थान के लोग बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि दीपिका पादुकोण ही रानी पद्मावती के किरदार के लिए सबसे सही हैं। यही नहीं, वहां के लोग दीपिका को संदेश भेज रहे हैं।
शाहरुख के साथ फिल्म पर ऐश का 'सरप्राइज' जवाब...
दीपिका को लोग इतने खत भेज रहे हैं जिसमें सभी का यही कहना है कि दीपिका पादुकोण रानी के किरदार के सबसे उचित हैं। इसी के साथ उन लोगों ने दीपिका को फिल्म स्वीकार करने के लिए भी धन्यवाद दिया है। आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी राजस्थान पर ही आधारित है, जिस कारण वहां के लोगों का इससे काफी लगाव है।


Click it and Unblock the Notifications