बिग स्टार अवार्ड्स में दीपिका को 4 नामांकन, पुरस्कार मिलना तय
दीपिका को 'रेस 2' के लिए रोमांचक फिल्म में सबसे मनोरंजक अभिनेत्री, 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए हास्य फिल्म में सबसे मनोरंजक अभिनेत्री, 'ये जवानी है दिवानी' के लिए रोमांटिक फिल्म में सबसे मनोरंजक अभिनेत्री के लिए नामांकित किया गया है। इसके अलावा 'राम-लीला' के लिए सबसे मनोरंजक नृत्यांगना के लिए नामांकित हैं।
उन्होंने इस साल की शुरुआत अब्बास-मस्तान निर्देशित रोमांचक फिल्म 'रेस 2' से की थी। उसके बाद 'ये जवानी है दीवानी' में अपने पढ़ाकू किरदार से दर्शकों का दिल जीता। तो वहीं चेन्नई एक्सप्रेस में उन्होंने बखूबी तमिल अभिनेत्री का किरदार निभाकर हर किसी का दिल जीत लिया तो 15 नवंबर को रिलीज हुई संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में इस अभिनेत्री ने गुजराती युवती की भूमिका निभाई।
दीपिका को चार चार श्रेणियों में नामांकित किया गया है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि किसी ना किसी श्रेणी में उन्हें अवार्ड तो जरूर मिलकर ही रहेगा। वैसे इन दिनों दीपिका के सितारे बुलंदी पर है इसलिए ऐसा भी हो सकता है कि उन्हें नामित सभी श्रेणियों में अवार्ड मिल जाये।


Click it and Unblock the Notifications
