..................... Deepika Padukone gets a call and praise from Zeenat Aman | दीपिका से नाराज ना होने का जीनत ने भरा दम - Hindi Filmibeat

दीपिका से नाराज ना होने का जीनत ने भरा दम

Dum Maro Dum
इन दिनों एक गाना सबकी जुंबा पर चढ़ गया है, और वो है दम मारो दम। गाने को फिल्माया गया है फिल्म जगत की सबसे कटीली काया दीपिका पादुकोण पर, जिनको देखकर काफी लोगों का दम निकल रहा है, इस गाने की असल रूप में बीते दशक में बॉलीवुड की सबसे हॉट तारीका जीनतअमान पर फिल्माया गया था, जिसके बाद खबर आयी थी कि जीनत को दीपिका पर फिल्माया ये गाना अच्छा नहीं लगा है, जिससे कि दीपिका को काफी दुख हुआ था।

लेकिन जीनत ने अपनी सारी नाराजगी को खारिज करते हुए कहा है कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा है। मीडिया ने गलत तरीके से उनकी बातों को लोगों तक पहुंचाया है। जीनत ने साफतौर पर कहा है कि उन्हें दीपिका बेहद पसंद है और उन्होंने उनकी कई फिल्में देखी हैं। इस फिल्म में भी उन्होंने उस गीत पर अच्छा परफॉर्म किया है और बात जहां तक गानों को गलत तरीके से परोसने का है तो यह मामला इसके मेकर्स को समझना और सुलझाना चाहिए।

इस तरह की अफवाह सुनने के बाद जीनत ने तय किया कि वह खुद दीपिका से बात करेंगी और उन्होंने फिर दीपिका से बात करने की कोशिश की। दीपिका भारत से बाहर हैं और लंदन में शूटिंग में व्यस्त हैं। वहां उन्होंने जीनत का फोन उठाने में थोड़ी देर तो की। लेकिन फिर देर रात दीपिका ने जीनत से बात की और जीनत ने सारी बातें स्पष्ट कर लीं और उन्हें कहा कि आप बेहद अच्छा कर रही हैं और आगे भी करते रहें। मेरी शुभकामना है। जो भी बातें बनाई जा रही हैं। वह सिर्फ अफवाह थी। यह सुन कर दीपिका बेहद खुश हुईं और उन्होंने जीनत से कहा कि वे उनकी बड़ी फैन हैं और उन्हें बेहद खुशी है कि उनका काम वह देख रही हैं और पसंद कर रही हैं।

खैर इतना तो तय है कि दम मारो दम ने बीते जमाने में लोगों को पसीने-पसीने कर दिया था और आज भी इस गाने को सुनकर और देखकर लोगों का दम निकल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X