राम-लीला में गालियां देती नजर आएंगी कॉकटेल गर्ल दीपिका

कॉकटेल की बिंदास गर्ल वेरोनिका के किरदार में दीपिका पादुकोन को देखकर अगर आप कुछ शॉक्ड हुए थे तो अब 'राम लीला' की जूलियट में दीपिका को देख आप और भी शॉक्ड रह जाएंगे। दीपिका पादुकोन अभी तक तो सिर्फ शराब की बोलत हाथों में लिये और ड्रग्स के नशे में डूबी नजर आई थीं लेकिन जल्द ही दीपिका आपको गालियां भी देती नजर आएंगी और वो भी संजय लीला भंसाली की फिल्म राम लीला में।

सूत्रों के अनुसार "वो (दीपिका) एक एसी लड़की की भूमिका निभा रही हैं जिस पर किसी की कोई रोक टोक नहीं है। वो जो सोचती है कह देती है और उस पर दोबारा नहीं सोचती। वो ये नहीं सोचती कि उसकी बातों से दूसरे पर क्या असर पड़ रहा है। कहने से पहले दो बार सोचने वाली दीपिका ने ऐसा किरदार कभी नहीं निभाया। इस किरदार को निभाने के लिए दीपिका को कई शब्दों को सीखना पड़ा जिन्हें उन्होने कभी सुना भी नहीं था।"

सूत्रो ने ये भी जानकारी दी "अगर दीपिका को ये लगता है कि कॉकटेल में उनके बिंदास कैरेक्टर की वजह से उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म राम लीला में आने का लाइसेंस मिल गया है तो उन्हें जल्द ही बहुत बड़ा शॉक मिलने वाला है। क्योंकि संजय लीला भंसाली उन्हें पूरी तरह से बदलने की कोशिश में हैं।"

तो दीपिका के फैन्स अब आप भी रेडी हो जाइये अपनी दीपिका को एक नये और बिल्कुल अलग किरदार में देखने को। देखिये कि दीपिका का ये नया रुप कितनों को पसंद आता है।इस फिल्म में रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले करीना कपूर इस फिल्म में जूलीयट का किरदार निभाने वाली थीं लेकिन उनकी शादी के चलते भंसाली ने उन्हें अपनी फिल्म से बाहर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X