रो पड़ीं दीपिका पादुकोण, 'कभी नहीं सोचा था संजय लीला भंसाली की हीरोइन होंगी, आज 3 फिल्में कर चुकी हूं' VIDEO

आज संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को तीन साल पूरे हो चुके हैं। पद्मावत के तीन साल पूरे होने पर दीपिका पादुकोण ने एक वीडियो शेयर किया और संजय लीला भंसाली को धन्यवाद दिया। साथ ही पूरी टीम और क्रू मेंबर को भी शुक्रिया कहा। उन्होंने ये भी कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि संजय लीला भंसाली के साथ काम करूंगी आज मैं तीन फिल्में पूरी कर चुकी हूं।

इस वीडियो में दीपिका पादुकोण शूटिंग के आखिरी दिन इमोशनल भी होती नजर आती है। साथ ही वह पद्मावत की पूरी टीम के साथ ठहाके लगाती भी दिख रही है। वहीं दीपिका पादुकोण के शब्दों को सुन संजय लीला भंसाली भी एक्ट्रेस को गले लगा लेते हैं।

दीपिका पादुकोण द्वारा शेयर किए गए का ये वीडियो मेकिंग वीडियो है। इस वीडियो में शूटिंग का आखिरी दिन कैद है पूरी टीम और दीपिका व भंसाली नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म के डायलॉग और शानदार सीन भी देखने को मिले हैं।

 दीपिका पादुकोण बोलीं

दीपिका पादुकोण बोलीं

जो भी हमने इस फिल्म का अनुभव किया, हम रोज उसी उत्साह और एनर्जी के साथ सेट पर आते हैं। रामलीला और बाजीराव के बाद हम सबने सोचा कि इसके बाद और क्या बड़ा हो सकता है, लेकिन आज वो सब हो गया। आप सभी (पूरी टीम) की मेहनत से ये संभव हो पाया।

कभी नहीं सोचा संजय लीला भंसाली की फिल्म की हीरोइन होंगी

कभी नहीं सोचा संजय लीला भंसाली की फिल्म की हीरोइन होंगी

मैंने कभी नहीं सोचा कि मैं संजय लीला भंसाली की हीरोइन बनूंगी। आज मेरा ये बड़ा अर्चीवमेंट है कि मैं उनके साथ तीन तीन फिल्में कर चुकी हैं। सभी को ढेर सारा प्यार।

रो पड़ी दीपिका पादुकोण

रो पड़ी दीपिका पादुकोण

पद्मावत के आखिरी दिन अपनी फीलिंग्स को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण अंत में इमोशनल भी हो गईं। उनकी आंखों में आंसू थे। आज फिल्म के तीन साल पूरे हो गए हैं।

मेगा बजट पद्मावत- बड़ी स्टारकास्ट

मेगा बजट पद्मावत- बड़ी स्टारकास्ट

संजय लीला भंसाली की पद्मावत बिग बजट फिल्म थी। जिसमें शानदार स्टारकास्ट भी नजर आई। दीपिका पादुकोण के अलावा, शाहिद कपूर,प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह नजर आए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।

दीपिका पादकोण संग संजय लीला भंसाली की तीन फिल्में

 गोलियों की रासलीला रामलीला

गोलियों की रासलीला रामलीला

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण संग साल 2013 में संजय लीला भंसाली ने रामलीला फिल्म बनाई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

बाजीराव मस्तानी

बाजीराव मस्तानी

इस जोड़ी पर एक बार फिर साल 2015 में संजय लीला भंसाली ने बाजीराव मस्तानी फिल्म बनाई। ये भी हिट फिल्म रही। इसके बाद दीपिका संग संजय लीला भंसाली ने पद्मावत बनाई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X