रिलीज होते ही दीपिका पादुकोण की 'गहराइयां' को बड़ा झटका, फुल मूवी फ्री डाउनलोड के लिए ऑनलाइन लीक

By Filmibeat Desk

11 फरवरी से शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'गहराइयां' अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो चुकी है। दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य कारवा स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन रिलीज होते ही फिल्म को बड़ा झटका मिला है।

रिलीज़ होने के कुछ ही मिनटों के भीतर ही, पूरी मूवी मुफ्त डाउनलोड के लिए ऑनलाइन लीक हो गई। फिल्म का लीक होना निर्माताओं के लिए निराशाजनक है। अब जबकि फिल्म का पाइरेटेड वर्जन कुछ वेबसाइट्स पर उपलब्ध है, जाहिर है इससे फिल्म की व्यूज प्रभावित हो सकती है।

deepika-padukone-gehraiyaan-full-movie-leaked-online-for-free-download

इससे पहले भी रिलीज हुई फिल्मों को पाइरेसी झेलना पड़ा था। जाहिर है मेकर्स इससे काफी परेशान हैं। पिछले साल भी रिलीज हुई फिल्म राधे, हंगामा 2, शेरनी, मिमी जैसी सभी फिल्में ऑनलाइन लीक कर दी गई थीं। कुछ रिलीज के चंद मिनटों के भीतर, तो कुछ रिलीज से भी पहले। कृति सैनन की मिमी को तो पाइरेसी की वजह से 6 घंटे पहले रिलीज करना पड़ा था।

फिल्म को प्रतिक्रिया

फिल्म को प्रतिक्रिया

फिल्म को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ को कहानी कमजोर लग रही है, तो कुछ के दिल को छू रही है। लेकिन दीपिका पादुकोण और सिद्धांत के अभिनय को जमकर सराहा जा रहा है।

Recommended Video

Deepika Padukone ने Gehraiyaan के promotion के दौरान दिखाया Beautiful Avatar, Viral Video |FilmiBeat
पाइरेसी का शिकार

पाइरेसी का शिकार

आज भी हर बॉलीवुड, हॉलीवुड फिल्म रिलीज होते ही पाइरेसी का शिकार बन रही है। जिससे छोटे बजट की फिल्मों के साथ बड़ी फिल्मों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

एक बड़ी समस्या

एक बड़ी समस्या

पिछले कुछ समय से पायरेसी की समस्या फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ी समस्या बन कर सामने आई है। सिर्फ हिंदी ही नहीं, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम जैसी भाषाओं में भी फिल्मों के लीक होने की खबरें सामने आती रही हैं। लेकिन इस अपराध पर लगाम भी नहीं लग पा रहा है।

एक्ट में बदलाव

एक्ट में बदलाव

फिल्म की पायरेसी को रोकने के लिए कैबिनेट ने सिनेमैटोग्राफी एक्ट 1952 में बदलाव को अपनी मंजूरी दे दी है। एक्ट 6 ए में एक नई धारा जोड़ी जाएगी। इसके बाद किसी भी फिल्म को बिना प्रोड्यूसर या कंपनी की अनुमति के रिकॉर्ड करना जुर्म होगा। ऐसा करने पर संबंधित आरोपित को 3 साल की कैद या 10 लाख रुपए तक का जुर्माना या दोनों सजा का प्रावधान होगा।

पाइरेसी क्राइम है

पाइरेसी क्राइम है

बता दें, भारतीय कानून के तहत पाइरेसी अपराध है। हर फिल्म रिलीज होने से पहले आजकल एक्टर्स, डाइरेक्टर्स लोगों से विनती करते हैं कि कृप्या फिल्म थियेटर में जाकर ही देंखे। लेकिन पाइरेसी का जाल बढ़ता जा रहा है। लिहाजा, इस पर लगाम कसना जरूरी हो चुका है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X