..................... Deepika Padukone gave a shocking statement Orange bikini controversy - Hindi Filmibeat

Deepika Padukone: पहली बार दीपिका ने ऑरेंज बिकिनी विवाद पर दिया तहलका मचा देने वाला बयान

Deepika Padukone

Deepika Padukone: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी शानदार हिट फिल्में और अपनी दूसरी बड़ी उपलब्धियों के साथ साथ अपने विवादों के लिए भी जानी जाती हैं। दीपिका का ऑरेंज बिकिनी विवाद हो या फिर जेएनयू जाने वाली घटना हो, दीपिका सुर्खियों में तो खूब रही हैं परंतु कभी इस सबको लेकर उन्होंने बात नहीं की। अब पहली बार दीपिका पादुकोण ने अपने कई सारे विवादित मुद्दों को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात रखी है।

गौरतलब है कि, वर्ष 2020 में दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म 'छपाक' के सिलसिले में दिल्ली आई हुई थीं। उसी दौरान उन्होंने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) का दौरा भी किया था। दरअसल, उसी दौरान जेएनयू में छात्रों का संशोधित नागरिकता अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा था।

उस वक्त दीपिका के जेएनयू दौरे की खूब आलोचना हुई थी। इसका असर 'छपाक' की कमाई पर भी पड़ता नजर आया था। इसके अलावा फिल्म 'पठान' के 'बेशरम रंग..' गाने के दौरान दीपिका के ऑरेंज बिकिनी विवाद ने तूल पकड़ा। हाल ही में एक्ट्रेस ने इन सभी चीजों पर चुप्पी तोड़ी है।

दीपिका ने राजनीतिक कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर कहा है कि, जब यह सभी विवाद चल रहे थे तो वह उस वक्त अपने काम में व्यस्त थीं। वह किसी भी बात और विरोध से बिल्कुल विचलित नहीं हुईं। दीपिका ने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता कि मुझे इसके बारे में कुछ महसूस करना चाहिए या नहीं। लेकिन, सच तो यह है कि मुझे इसके बारे में कुछ भी महसूस नहीं होता है।'

बातचीत के दौरान दीपिका पादुकोण ने अपनी शादीशुदा जिंदगी से भी कुछ टिप्स साझा किए। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हम सभी फिल्मों से प्रभावित होते हुए बड़े होते हैं या अपने आस-पास के रिश्तों और शादियों से प्रभावित होकर बड़े होते हैं। लेकिन मुझे लगता है, जितनी जल्दी आप यह स्वीकार कर लें कि हम जिस यात्रा पर हैं या दो अन्य लोग जिस पर चल रहे हैं, वह अलग है। हर किसी की यात्रा अलग होती है, यह जितनी जल्दी समझ लें, उतना ही बेहतर है।'

तो इस तरह से दीपिका ने सारे विवादों को लेकर साफ तो कर दिया कि उनको इस सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। खैर आपको बता दे, एक्ट्रेस के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। हाल ही में एक्ट्रेस को टाइम मैगजीन के कवर पर जगह मिली है। दीपिका उन चंद सेलेब्स में शुमार हो गई हैं, जिनकी फोटो इस मैगजीन के कवर पर प्रकाशित हुई है।

Read more about: deepika padukone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X