बात करते करते पति रणवीर सिंह का नाम ही भूल गईं दीपिका पादुकोण, सब लगाने लगे ठहाके
दीपिका पादुकोण, Live, Love, Laugh के पहले एडिशन में भाग लेने नई दिल्ली पहुंची हुई थीं। इस दौरान बात करते हुए दीपिका ने कहा कि मैं एक बेटी हूं, एक बहन हूं, एक एक्टर हूं। और शांत हो गईं। तब तक होस्ट ने उन्हें याद दिलाया - एक बीवी?
और दीपिका ने तुरंत अपनी बात ठीक करते हुए कहा हां, वो मैं भूल ही गई थी। इस पर हर कोई ठहाके लगाने लगा और दीपिका भी बस मुस्कुराकर रह गईं। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ 2018 में सिंधी और कोंकणी रीति रिवाज़ से शादी की थी।

दीपिका और रणवीर, शादी के बाद अपनी अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं। जहां रणवीर सिंह, शादी के बाद गली बॉय में नज़र आ चुके हैं वहीं दीपिका पादुकोण, अगले साल छपाक में दिखाई देंगी। ये फिल्म एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर बनी है।
वहीं दीपिका पादुकोण, कबीर खान की फिल्म '83 में रणवीर सिंह यानि कि कपिल देव की पत्नी रोमा के रोल में नज़र आएंगे। शादी के बाद ये इन दोनों की साथ में पहली फिल्म होगी। हालांकि शादी के पहले, दीपिका और रणवीर तीन फिल्में साथ में कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications