मां बनने के बाद शेखों के देश में दमकी दीपिका पादुकोण, प्रेग्नेंसी की चर्बी हटा कर दिखाई गजब की फिगर

Deepika Padukone Forbes: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Photo Shoot) एक्टिंग के साथ साथ मॉडलिंग और फैशन की दुनिया की दुनिया में उससे भी बड़ा नाम है। प्रेग्नेंसी और मां बनने के बाद जहां फैंस को दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Latest Look) की फिल्मों का इंतजार है तो इसी बीच अभिनेत्री ने अपने नए फोटोशूट की तस्वीरों से सोशल मीडिया को गुलजार कर दिया है।
दीपिका पादुकोण का लेटेस्ट फोटोशूट
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में फोर्ब्स के लिए फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट की तस्वीरें दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि मिनटों में वायरल हो गई हैं। दीपिका पादुकोण ने ये फोटोशूट शेखों के देश अबू धाबी में कराया है। तस्वीर दीपिका पादुकोण के फैंस के आंखों के सामने सुनहरी चमक बिखेरने के लिए काफी हैं।
गोल्डन लुक में दीपिका पादुकोण का पूरा लुक
जहां बैकग्राउंड में अरब देश का मंजर दिखाई दे रहा है तो वहीं दीपिका पादुकोण ने भी इस दौरान गोल्डन शिमरी बेहद स्टाइलिश आउटफिट कैरी किया है। दीपिका पादुकोण ने अपने इस लुक को टाइ हेयरस्टाइल और रिफ्रेशिंग मेकअप के साथ पूरा किया है। इसके साथ ही दीपिका ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए हाई हील्स बूट्स पहने हुए हैं।
दीपिका पादुकोण ने लूज किया वेट
दीपिका ने कई सारी तस्वीरें क्लिक की है जिनमें ज्यादा उनकी क्लोज अप तस्वीरें हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री के एक्सप्रेशन पर उनके फैंस दिल हार रहे हैं। दीपिका की ये तस्वीरें सामने आते ही फैंस उनके पोस्ट प्रेग्नेंसी ग्लो और फिगर पर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं।
दीपिका पादुकोण की एसेसीरीज
एक्ट्रेस के इस लुक में ढेर सारा ब्लिंग है, इसलिए उन्होंने बैलेंस बनाने के लिए अपनी एक्सेसरीज को कम ही रखा। वह बस cartier के ईयररिंग्स और रिंग्स पहने नजर आईं, तो ब्लैक हाई हील्स बूट्स स्टाइल किए। जिनकी हील्स देखकर भी लोग खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए और कह दिया कि हील्स पहनकर चट्टान की बेइज्जती कर दी।
दीपिका पादुकोण के देसी लुक
देसी लुक में दीपिका अक्सर फैंस का दिल चुरा लेती हैं, तो इस फोटोशूट के लिए उन्होंने सब्यसाची मुखर्जी की गोल्डन ड्रेस पहनी। इस मिडी लेंथ ड्रेस को डिजाइनर ने अपने 25 साल के सफर पूरा होने के दौरान रखे गए शो में पेश किया था। फुल स्लीव्स और बो डीटेलिंग नेकलाइन वाली ड्रेस को लूज फिटेड बनाया गया है। जिसमें उन्हें सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट शालीना नैथानी ने स्टाइल किया।


Click it and Unblock the Notifications




