Deepika Baby Bump: प्रेग्नेंसी के आखिरी फेज में दीपिका, मस्तानी ने टाइट कपड़ो में दिखाया इतना बड़ा बेबी

Deepika Padukone Baby Bump In Bodycon Dress: बॉलीवुड का पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फरवरी 2024 में अपनी प्रेगनेंसी के घोषणा की और इसके चलते फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड है। सितंबर में वह अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब दीपिका पादुकोण ने पहली बार अपना बड़ा सा बेबी बंप खुलकर फ्लॉन्ट किया है।
दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो गई हैं। तस्वीरों में दीपिका ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद बिंदास अंदाज में अपना फुल ग्रोन बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही हसीना के चेहरे पर खुशी और प्रेग्नेंसी ग्लो का तो ठिकाना ही नहीं है।
दीपिका पादुकोण के ये तस्वीरें पोस्ट करते ही कमेंट सेक्शन में फैंस और तमाम सेलेब्स की कमेंट की बाढ सी आ गई है। बता दे कि दीपिका पादुकोण अपने मैटरनिटी आउटफिट और सनग्लासेस में बहुत ही बेहतरीन अंदाज में नजर आ रही है।
अगर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों को रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म सिंघम अगेन में देखा जाने वाला है। एक्शन वाली इस फिल्म में अक्षय कुमार और अजय देवगन के अलावा अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान और टाइगर श्रॉफ को भी देखा जाने वाला है। इसके साथ ही दीपिका अपनी फिल्म 'कल्कि' को लेकर भी छाई हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications

