..................... Deepika Padukone Flaunts Baby Bump At Airport As Ranveer Singh Protectively Holds Her Hand - Hindi Filmibeat

कैमरे में कैद हुआ Deepika Padukone का बेबी बंप, रणवीर सिंह ने एयरपोर्ट पर यूं रखा खास ख्याल

Deepika Padukone Flaunts Baby Bump: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और इस समय वह अपनी दूसरी प्रेगनेंसी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया वाले दिन उन्होंने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी का ऐलान किया था। इसी के चलते वह समय रहते अपने सारे पेंडिंग काम भी निपट रही हैं। लेकिन हाल ही में उन्हें रणवीर सिंह के साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और यहां पर उनका बेबी बंप नजर आया।

Deepika Padukone Baby Bump

हाल ही में Viral Bhayani के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ब्लैक कार से उतारते हुए नजर आए। पहले तो रणवीर बाहर निकलते हैं और फिर दीपिका पादुकोण को बहुत ही संभाल कर गाड़ी से बाहर निकालते हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ही ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने भी ब्लैक मिड ड्रेस पहनी हुई है और जैकेट के साथ सनग्लासेस पहने हुए हैं। वीडियो में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद में काफी लोग तो इसे पुरानी वीडियो भी बता रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किंग और अल्लू अर्जुन की फिल्म की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त है। तो वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह फिलहाल अपनी फिल्म धुरंधर 2 की सफलता को एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। जल्दी ही वह हंसल मेहता की फिल्म प्रलय पर भी काम शुरू करने वाले हैं।

Read more about: deepika padukone ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X