दीपिका का Cannes 2017 का पहला लुक..सोनम ने दिया ये बयान
दीपिका पादुकोण का Cannes 2017 का पहला लुक आ गया है। जानिए उनके लुक पर क्या है सोनम कपूर का बयान
दीपिका पादुकोण इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। दीपिका पादुकोण की एक के बाद एक जितनी तस्वीरें आ रही हैं सब में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दीपिका पादुकोण इस साल 17 मई और 18मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर नजर आएंगी।
दीपिका पादुकोण के फैन्स बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण को भी देखकर लग रहा है कि वो पूरी तैयारी के साथ कान्स में हिस्सा लेने पहुंची हैं। दीपिका पादुकोण इस साल पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर नजर आएंगी।

दीपिका पादुकोण के अलावा सोनम कपूर भी 19 और 20 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेंगी। इसके अलावा पिछले 15 सालों से लगातार कान्स का हिस्सा रहीं ऐश्वर्या राय 21 और 22 मई को रेड कार्पेट पर नजर आएंगी।
दीपिका पादुकोण की पहली तस्वीर कान्स फिल्म फेस्टिवल से आ चुकी है और इस पर सोनम कपूर ने अपना रिएक्शन भी दिया है। जानिए क्या कहा सोनम कपूर ने।


Click it and Unblock the Notifications