Pathaan: दीपिका पादुकोण का 'पठान' से फर्स्ट लुक आया सामने, एक्ट्रेस का दिखा दमदार अवतार

शाहरुख ख़ान और दीपिका पादुकोण स्टारर 'पठान' फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 'पठान' फिल्म से शाहरुख ख़ान का पहला लुक सामने आ चुका है तो वहीं, अब जब फिल्म रिलीज होने में जब सिर्फ 6 महीने बाकी रह गए हैं तो यश राज फिल्म्स ने 'पठान' की लीडिंग लेडी का भी फर्स्ट लुक रिलीज किया है। दीपिका पादुकोण ने भी फिल्म का मोशन पोस्टर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रिलीज किया है।

मोशन पोस्टर में बंदूक से पहले गोली निकलती है फिर दीपिका पादुकोण इंटेंस लुक में नजर आती हैं। दीपिका पादुकोण की एक झलक से साफ पता चल रहा है कि वो कितने दमदार लुक में नजर आने वाली हैं।

Pathaan, Shahrukh Khan, Deepika Padukone, पठान, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण

सिद्धार्थ आनंद ने कहा

दीपिका पादुकोण का फिल्म से जुड़ा पहला लुक शानदार है। फिल्म के बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ आनंद ने कहा, 'दीपिका पादुकोण बहुत बड़ी स्टार हैं और उनकी मौजूदगी की वजह से फिल्म और भी ज़बरदस्त और भव्य बन गई है। दीपिका पादुकोण का फिल्म में बेहद दमदार रोल है, जो सभी लोगों के होश उड़ा देगा।'

कब रिलीज होगी फिल्म

सिद्धार्थ आनंद ने आगे कहा है कि दीपिका पादुकोण की पठान फिल्म में दमदार पर्सनैलिटी नजर आएगी। उन्होंने कहा, 'मैंने दीपिका के साथ करियर के शुरुआती दिनों में काम किया है और मैंने उन्हें इतने सालों में बिल्कुल अलग एक्टर के रूप में बदलते देखा है।

उनमें पैन इंडिया अपील है और वो जिस तरह से दिखती हैं, वो बहुत बड़ी यूएसपी है। 25 जनवरी 2023 को बिग स्क्रीन पर जब फिल्म रिलीज होगी तो दर्शकों को भी उनका कैरेक्टर ज़रूर पसंद आएगा।'

तीसरी बार साथ दिखेंगे शाहरुख-दीपिका

शाहरुख ख़ान और दीपिका पादुकोण साथ में पहले भी स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। दोनों ने साथ में 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्मों में काम किया है। दोनों की स्पेन में शूटिंग के दौरान की तस्वीरें भी हाल ही लीक हुई थी जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X