कान्स के लिए दीपिका हैं पूरी तरह तैयार..ये तस्वीरें हैं सुबूत
दीपिका पादुकोण कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंच चुकी हैं और वहां से उनकी कुछ नई तस्वीर आ चुकी है। और अब फैन्स को इंतज़ार है कि दीपिका पादुकोण किस लुक में कान्स के रेड कार्पेट पर नज़र आएंगी।
दीपिका पादुकोण 70वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंच चुकी हैं। सारे रास्ते दीपिका ने अपनी तस्वीरें बांटते हुए अपनी एक्साईटमेंट जारी कर दी थी और अब कान्स पहुंचने के बाद उनकी कुछ और नई तस्वीरें भी आई हैं जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
दीपिका पादुकोण के फैन्स उन्हें रेड कार्पेट पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं और माना जा रहा है कि वो अपनी फिल्म राम लीला भी कान्स में प्रदर्शित करेंगी।गौरतलब है कि लॉरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण अंतर्राष्ट्रीय कलाकार जूलियन मरे, इवा, लोंगोरिया के साथ 70वें कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करेंगी।दीपिका पादुकोण इन नई तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही हैं।

ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी कि ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण एक साथ मंच साझा करेंगी लेकिन इन सब बातों पर विराम लग गया है।
दीपिका पादुकोण 17-18 मई को रेड कार्पेट पर चलेंगी, ऐश्वर्या राय 19-20 मई को और सोनम कपूर 21-22 मई को रेड कार्पेट पर चलेंगी। ऐसा ब्रांड के स्पोक्सपर्सन ने जानकारी साझा करते हुए कही।
जब ऐश्वर्या के साथ मंच साझा करने के बारे में उनसे पूछा गया, तो दीपिका ने ऐश्वर्या राय की काफी तारीफ की थी। दीपिका ने कहा था कि ऐश्वर्या एक ऐसी इंसान हैं, जिन्होंने सिर्फ ब्रांड का ही प्रतिनिधित्व नहीं किया है बल्कि भारत को इतने वर्षों तक खूबसूरती से प्रस्तुत किया है।


Click it and Unblock the Notifications

