रणबीर और दीपिका के बीच फिर होगा प्यार!
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक दूसरे के बिना लगता है रह ही नहीं सकते हैं। हाल ही में दोनों की रिलीज हुई फिल्म ये जवानी है दीवानी ने कई सारे रिकॉर्ड बनाए हैं और तोड़े भी हैं। फिल्म की सफलता से सभी बेहद खुश हैं लेकिन सबसे ज्यादा खुशी है रणबीर कपूर और दीपिका पादकुोण को। क्योंकि आखिर ब्रेक अप होने के बाद कोई जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी ऐसा किसने सोचा होगा। लेकिन ऐसा हुआ है और रणबीर-दीपिका की जोड़ी ने ये जता दिया है कि अलग होने के बावजूद उनके बीच की कैमिस्ट्री कितनी लाजवाब है।
इस फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है लेकिन अभी तक फिल्म का बुखार लोगों पर से नहीं उतरा है। रणबीर कपूर तो अपनी फिल्म की सफलता कुछ अलग तरीके से ही मना रहे हैं लेकिन दीपिका ने कुछ ऐसा कहा है जिससे एक बार फिर से दोनों के रिश्ते को लेकर सुर्खियां बनने लगी है। दीपिका पादुकोण ने कहा कि रणबीर कपूर हमेशा से ही उनके लिए खास रहे है। यानी कि आज भी दीपिका के लिए उनके और रणबीर की दोस्ती बेहद खास और महत्वपूर्ण है। लेकिन सिर्फ दोस्ती प्यार नहीं।

लेकिन कहते हैं ना कि दोस्ती ही हर रिश्ते की शुरुआत होती है तो कहीं ये दोस्ती रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के प्यार की शुरुआत तो नहीं। वैसे जब फिल्म ये जवानी है दीवानी के प्रमोशन्स चल रहे थे तब दीपिका और रणबीर कपूर ने अक्सर मीडिया के सामने कहा कि अभी भी वो एक दूसरे को बेहद अच्छी तरह से जानते हैं और एक दूसरे के दोस्त हैं। दीपिका ने तो रणबीर की कई ऐसी बातें शेयर कीं जिन्हें रणबीर का कोई बेहद करीबी ही जानता होगा। तो कुल मिलाकर ये भी कहा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण कहीं ये तो नहीं दिखा रहीं कि रणबीर और उनके बीच अभी भी कुछ है या कुछ हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications