दीपिका पादुकोण ने साइन कर ली राजी डायरेक्टर मेघना गुलजार की फिल्म ?
दीपिका पादुकोण इस समय बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है और इसका प्रमाण उन्होने कई फिल्मों में दिया है। उनकी फिल्म पद्मावत ने काफी ज्यादा धमाल मचाया था और अब वो फिल्म के लिए चर्चा में है जो कि विशाल भारद्वाज बना रहे है। इस फिल्म के लिए दीपिका अभिनेता इरफान का इंतजार कर रहें हैं जो कि कैंसर की बीमारी का इलाज करवा रहे है। इसके अलावा चर्चा है कि दीपिका ने एक और फिल्म साइन कर ली है जो कि राजी फिल्म की निर्देशिका मेघना गुलजार की फिल्म है। जी हां इस बात की फिलहाल किसी के पास से बयान तो नहीं आया है लेकिन बॉलीवुड के गलियारों में खबर फैल रही है।
खबर है कि एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए मेघना ने इस बात का इशारा किया था कि उनकी फिल्म को लेकर अभी बात चल रही है और इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

बता दें कि ये फिल्म चालबाज की रीमेक होगी और इस फिल्म में दीपिका पादुकोण डबल रोल में नजर आने वाली है। हाल ही की बात करें तो दीपिका पादुकोण अपनी शादी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है और खबर है कि काफी जल्दी ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी।
इसके लिए इटली की जगह चुनी गई है जहां उनकी शादी होगी। अभिनेता रणवीर सिंह के साथ उनका नाम काफी समय से जुड़ रहा है और इसको अब वो शादी के बंधन तक ले जाने के लिए तैयार है।
आखिरी बार दीपिका को फिल्म पद्मावत में देखा गया था जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह और शाहिद कपूर नजर आए थे। इस फिल्म के लिए उनकी काफी ज्यादा तारीफ की गई थी और कई अवॉर्ड्स मिले थे।


Click it and Unblock the Notifications