दीपिका ने की कंगना से बात..क्या खत्म हुई कैट-फाइट!
[बॉलीवुड न्यूज] अभी हमें लगा ही था कि बॉलीवुड में एक बार फिर जबरदस्त कैट-फाइट दिखने वाली है। दीपिका पादुकोण ने इसे खत्म ही कर दिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं दीपिका और कंगना रनौत के कैट-फाइट की। जहां, दीपिका ने फाइनली कंगना से बात कर सब कुछ साफ कर लिया।
दरअसल, दीपिका ने कुछ दिनों पहले एक एवार्ड शो में अपना एवार्ड कंगना को डेडिकेट करते हुए कहा था कि इसकी हकदार कंगना हैं, क्योंकि क्वीन में उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया था।
बहरहाल, जैसा की आपको पता है आमिर खान की तरह कंगना भी एवार्ड शो एटेंड नहीं करतीं। लिहाजा, उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि दीपिका ने कभी उनसे खुद बात कर उनकी तारीफ नहीं कि है। लिहाजा, यह एवार्ड एक नाटक था। जबकि शाहरूख से लेकर सलमान खान और अमिताभ बच्चन तक ने कंगना को कॉल कर उनसे बात की थी।
''न दीपिका..न सोनम..मैं हूं नई सुपरस्टार''
यहां से शुरू हुई थी कंफ्यूजन..लेकिन दीपिका ने इस कंफ्यूजन को बढ़ने नहीं दिया और कंगना को कॉल कर उनसे बात की। जी हां, कंगना ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि, दीपिका ने उनसे बात की और सब कुछ साफ किया। कंगना ने कहा कि, वह एक इमोशनल बातचीत थी।
कंगना ने कहा, मुझे अच्छा लगा कि दीपिका ने खुद बात की। बहरहाल, हम भी खुश हैं कंगना कि आप दोनों के बीच सबकुछ क्लीयर हो गया, वर्ना फिर कैट-फाइट की शुरूआत होनी थी.
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


