दीपिका के नये गार्जियन शाहरूख-फराह
लेकिन जहां सभी लोग दीपिका की तारीफ करते हैं वहीं दीपिका के लिए शाहरूख खान और फराह खान उनके नये गार्जियन हैं, दीपिका का कहना है कि शाहरूख-फऱाह खान दोनों ने दीपिका का वैसे ही ख्याल रखा दुबई में हैप्पी न्यू ईयर.. फिल्म की शूटिंग के वक्त जिस तरह अभिभावक रखते हैं। इसलिए दीपिका शाहरूख-फराह के साथ बार-बार काम करना चाहती हैं।
गौरतलब है कि हैप्पी न्यू ईयर... कि निर्माता-निर्देशक फराह खान है जिसमें किंग खान यानी शाहरूख और दीपिका लीड रोल में हैं। इसके अलावा एक खास रोल में अभिषेक बच्चन भी फिल्म में नजर आयेंगे।
शाहरुख, दीपिका पादुकोण और फराह ने साल 2007 में प्रदर्शित 'ओम शांति ओम' के बाद से दूसरी बार 'हैप्पी न्यू ईयर' के लिए साथ काम कर रहे हैं।
फिल्म के बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा, "फिल्म बहुत नई है। यह बहु-सितारा फिल्म है। यह केवल शाहरुख की फिल्म नहीं है।" उन्होंने कहा, "इसमें दीपिका, अभिषेक, बोमन, जैकी, विवान व सोनू भी हैं। मुझे लगता है कि मैं पहली बार किसी बहु-सितारा फिल्म में काम कर रहा हूं। 'हैप्पी न्यू ईयर' की खूबसूरती और इसमें नयापन यह है कि यह एक नायक या नायिका के इर्द-गिर्द घूमती फिल्म नहीं है।" फिल्म अगले साल अक्टूबर में प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications












