खुद को माफ नहीं कर पा रहीं दीपिका.. ऐसी क्या गलती हो गई!
[बॉलीवुड न्यूज] दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी फिल्म 'पीकू' की सफलता पर एक पार्टी रखी थी। जहां बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटी मौजूद रहे। लेकिन इस पूरे माहौल में एक महत्वपूर्ण चेहरा जो गायब था, वह था 'पीकू' के बाबा अमिताभ बच्चन का। लिहाजा, यह खबर जल्द ही सूर्खियों में छा गई।
शुरूआत में माना गया कि बिग बी अन्य कामों में बिजी होंगे तो वे वहां नहीं पहुंचे। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने साफ किया कि दीपिका पादुकोण की ओर से उन्हें कोई इंविटेशन ही नहीं दिया गया था।
बहरहाल, इस मामले में दीपिका के रिएक्शन का इंतजार किया जा रहा था। बता दें, दीपिका ने अपनी एक जबरदस्त गलती को स्वीकार कर लिया है और यहां तक कहा कि इसके लिए वे शायद खुद को कभी माफ नहीं कर पाएंगी।
उफ्फ.. दीपिका ने फिर दुखाया कंगना का दिल!
खबरों की मानें तो, दीपिका ने कहा, 'यह मेरी तरफ एक बड़ी गलती है, लेकिन जब तक मैं इस ओर ध्यान देती, देर हो चुकी थी। मैं इस गलती के लिए शायद कभी खुद को माफ नहीं कर पाऊं।'
दीपिका इतनी शर्मिंदा हैं कि बिग बी से बात भी नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि, मैंने अमिताभ बच्चन को तुरंत मैसेज किया था, लेकिन मुझे हिम्मत नहीं रही कि मैं उनसे बात करूं। लेकिन मैं करूंगी, क्योंकि यह मेरी गलती थी।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications



