दीपिका को फैन्स की तरफ से गिफ्ट में मिली वेबसाइट

आजकल के बॉलीवुड फैंस काफी तेज हो गये हैं...अपने फैन होने का सबूत देने के लिए वो क्या कुछ नहीं करते। कुछ अभी भी पुराने तरीके आजमाते हैं जैसे कि खून से भरे खत लिखना तो कुछ टेक्निकली आगे बढ़कर अपने फैन होने का सबूत देते हैं जैसे कि वेबसाइट बनाना। जी हां दीपिका पादुकोण के फैन ने उन्हें तोहफे के रुप में एक पूरी वेबसाइट दी है।

19 वर्षीय मोहित जैन जो कि मध्य प्रदेश के हैं और सबसे कम समय में वेबसाइट बनाने के लिए नेशनल अवॉर्ड होल्डर भी हैं, दीपिका पादुकोण के बहुत बड़े फैन हैं। मोहित ने दीपिका पादुकोण के लिए एक वेबसाइट बनाई है जिसमें दीपिका के बचपन से लेकर उनके अब तक के फिल्मी करियर से जुड़ी कई सारी बातें शेयर की गयी हैं। इस वेबसाइट पर जाकर दीपिका पादुकोण के फैंस उनसे जुड़ी कई जानकारियां पा सकते हैं।

साथ ही इस वेबसाइट पर दीपिका के बचपन की कई ऐसी तस्वीरें भी शेयर की गयीं हैं जिन्हें शायद बहुत ही कम लोगों ने देखा होगा। दीपिका पादुकोण सोशल नेटवर्किंग साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके करीब 23 मिलियन फैन्स भी हैं। वो हमेशा ही अपने फैंस से मिलने उनसे बात करने की कोशिश करती रहती हैं। हाल ही में वो अपने फैंस को लेकर अवॉर्ड फंक्शन में भी गयीं और करीब 10 फैंस के साथ उन्होंने रैंप पर भी वॉक किया।

मोहित जैन भी दीपिका से मिलना चाहते हैं, उन्होंने दीपिका की टीम तक पहुंचकर अपनी वेबसाइट के बारे में बात की। दीपिका चूंकि अभी शूटिंग के सिलसिले में बाहर हैं इस वजह से वो अपने इस फैन से मिल भी नहीं सकतीं। लेकिन वो जल्द ही मोहित को भी बडा सरप्राइज देंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X