..................... Deepika Padukone Facing Sleep Deprivation And Burnout After Deliver Her Daughter - Hindi Filmibeat

बेटी की मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण की रातों की उड़ चुकी है नींद, आने लगा है गुस्सा बोली- इसका मुझे...

Deepika Padukone Angry After Delivery

Deepika Padukone Angry After Delivery: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि सितंबर में ही उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया और अब सारा वक्त वह उसका ख्याल रखने में लग रही है। लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस की जिंदगी में भी काफी बदलाव हुए और इस पर उन्होंने बात भी की।

दीपिका पादुकोण ने लिव लव लाफ फाउंडेशन लेक्चर में इंटरनेट स्टार एरियाना हंफिंगटन के साथ बातचीत के दौरान बताया कि उनकी रातों की नींद उड़ चुकी है। एक्ट्रेस ने कहा कि जब आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती और बर्नआउट महसूस होने लगता है तो आपकी निर्णय लेने की क्षमता पर असर पड़ने लगता है। मेरे हिसाब से मुझे कभी-कभी ऐसा महसूस होता है।

दीपिका पादुकोण ने आगे बताया कि मुझे अच्छे से पता है कि कुछ दिन ऐसे ही होते हैं जब मुझे स्ट्रेस या फिर बर्नआउट होने लगता है। ऐसा इसीलिए क्योंकि मेरी नींद पूरी नहीं हो पाती है या फिर मैंने सेल्फ केयर रिचुअल नहीं किया होता है। तब मैं जानती हूं कि मेरे निर्णय लेने की क्षमता पर किस हद तक असर देखने को मिलता है।

इसी के अलावा दीपिका ने ट्रोलिंग होने पर मन में आने वाले नेगेटिव ख्यालों को लेकर भी बात की है। उन्होंने बताया कि दर्द, गुस्सा और एक्सट्रीम इमोशन महसूस करना और उनसे सीखना बहुत ज्यादा नॉर्मल होता है। बड़ी बात तो यह होती है कि आप आलोचना के साथ में किस तरीके से डील करते हो। किस तरीके से आप उसका पॉजिटिव इस्तेमाल करते हो और खुद पर भी काम करते हो।

दीपिका पादुकोण ने आगे यह भी कहा कि आपको मेहनत करनी होगी और धैर्य भी रखना पड़ेगा। बता दे कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर पर 8 सितंबर को एक बेटी का जन्म हुआ। अगर हम वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि इस कपल को सिंघम अगेन फिल्म में देखा जाने वाला है और इस दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।

Read more about: deepika padukone ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X