देखिये इस साल कैसी दिखेंगी दीपिका पादुकोण
नई दिल्ली। शाहरूख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में आगाज करने वाली दीपिका पादुकोण इस साल आने वाली फिल्मों में अलग-अलग लुक में दिखाई देंगी। पिछले साल आयी फिल्म 'कॉकटेल' में दीपिका एक हॉट लुक में थी, वहीं इस साल अयान मुखर्जी की आने वाली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में दीपिका अपने एक्स ब्वायफ्रेंड के साथ दिखाई देंगी।
दीपिका इन दिनों संजय लीला भंसाली की एक फिल्म में काम कर रही है। जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ आ रही हैं। फिल्म का नाम 'रामलीला' है, जिसमें वह भारतीय परिधानों में दिखेंगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म में दीपिका शर्ट और लुंगी पहने हुए दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह शाहरूख के साथ हैं। शाहरूख के साथ आयी 'ओम शांति ओम' में उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।
इन दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच अफेयर की भी अफवाहें हैं लेकिन इन दोनों ने इन बातों से हमेशा इनकार ही किया है।
देखिये इस साल कैसी दिखेंगी दीपिका पादुकोण-


Click it and Unblock the Notifications