भीड़ में महिला फैन ने खींचा दीपिका पादुकोण का बैग, लाखों के पर्स की चोरी, हैरान करने वाला VIDEO
बॅालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर दीपिका पादुकोण को भीड़ के बीच चोरी का सामना करना पड़ा है। दीपिका पादुकोण ने अपनी समझ से इस हादसे को टाल तो दिया, लेकिन भारी भीड़ के बीच दीपिका पादुकोण के साथ जो हुआ वो काफी चौंकाने वाला है।
बता दें कि दीपिका पादुकोण का ये वीडियो मुंबई के खार इलाके का है। जहां एक फूड आउटलेट पर दीपिका पादुकोण खाने गई थीं। जब वह वहां से निकली तो भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया और यहीं पर चोरी करने की कोशिश की गई। इससे सभी वाकिफ हैं कि कई बार भीड़ में और गर्दी वाली जगहों पर बैग खींचने और चोरी का काम होता रहता है।

लेकिन दीपिका पादुकोण के साथ जो हुआ वो पूरी तरह से कैमरे में कैद हो गया। दीपिका पादुकोण इस हादसे में खुद का शिकार होने से बच गई हैं। ये वायरल वीडियो ये साफ तौर पर बता रहा है कि आम हो या खास कोई कभी भी हादसे का सामना कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications