..................... Deepika Padukone entering the Time’s list of 100 Most Influential People - Hindi Filmibeat

फीका पड़ गया सलमान का जादू, छा गई दीपिका, टाइम मैगजीन के 100 प्रभावी लोगों में शामिल

भले ही सलमान खान का डंका बॉलीवुड में बजता है पर इस बार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जो कि काफा चौकाने वाला है। बता दे कि मशहूर टाइम मेगजीन ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावी लोगों की सूची तैयार की है जिसमें बॉलीवुड से सिर्फ एक नाम ही लिया गया है और उसका नाम दीपिका पादुकोण।

जी हां दीपिका पादुकोण का नाम हिंदी फिल्म के सबसे प्रभावी लोगों के लिस्ट में शामिल है। इसके अलावा भारत से क्रिकेटर विराट कोहली और उबेर कैब के को-फाउंडर भावीश अग्रवाल शामिल है।

deepika padukone, दीपिका पादुकोण

इस खबर के सामने आते ही लोग एक बार तो चौक गए लेकिन बाद में पता चला कि सबसे प्रभावी शख्सियतों में उनका नाम उनकी आखिरी रिलीज फिल्म पद्मावत में उनके बेहतरीन अभिनय को देखते हुए शामिल किया है और फिल्म काफी चर्चा में भी रही थी।

बता दे कि ये इंटरनेशनल टाइम मैगजीन साल में केवल एक बार ही प्रकाशित की जाती है जिसमे पूरे दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों के नाम होते है। इसके अलावा अगर बात करें सूची में शामिल दूसरे कलाकारों की तो उसमे हॉलीवुड के कलाकार शामिल है।

दीपिका पादुकोण का नाम आते ही बॉलीवुड के कई दिग्गज तो जरूर परेशान हो गए होंगे। बता दें कि जब दीपिका फिल्म पद्मावत रिलीज हुई थी तो उसका पूरे देश में जमकर विरोध हुआ था।

मामला तो यहां तक पहुंच गया था कि लोग सड़को पर आ गए थे और तोड़ फोड़ तक कर रहे है और कई सिनेमाघरों में भी तोड़ फोड़ की गई थी। इस मामले को लेकर फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली काफी ज्यादा परेशान थे और लगातार बढ़ते जा रहे विरोध प्रदर्शन से वो डिप्रेशन में भी चले गए थे।

हालांकि बाद में ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और वहां से आदेश किया गया कि इस फिल्म को हर जगह रिलीज किया जाएगा। फिल्म को बैन करने की मांग राजस्थान से उठी थी और ये सब करणी सेना के लोग थे जो कि इस बात की मांग कर रहे थे।

इस बात के लिए प्रियंका चोपड़ा ने दीपिका पादुकोण को बधाई दी है। दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म सपना दीदी की तैयारी कर रही है और लगातार चर्चा में बनी रहती है।

हाल ही में उनकी फोटो रणबीर कपूर के साथ रैंप वाक करते मिजवान फैशन शो के मौके पर खूब वायरल हो रही थी और उनके फैन्स इस फोटो को शेयर कर रहे थे।

दीपिका पादुकोण की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है और लोग उनको काफी पसंद करते है। दीपिका का पद्मावत मे लोगो को दीपिका का अभिनय काफी पसंद आया था और उस फिल्म की पूरी स्टारकास्टो को सराहा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X