बर्थडे पर पति रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण ने एन्जॉय की डेट, कैजुअल लुक- शानदार फोटो
5 जनवरी 1986 को कोपेनहेगन (डेनमार्क) में जन्मी दीपिका पादुकोण आज 35 साल की हो गई हैं। हाल में ही न्यू ईयर से वापस लौटी दीपिका पादुकोण बर्थडे पर भी काम से ब्रेक लेती ही दिखी। पत्नी दीपिका के बर्थडे पर रणवीर सिंह ने भी काम से रेस्ट लिया। दोनों ने रोमेंटिक डेट का प्लान किया। मुंबई में दीपिका और रणवीर को डेट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों कैजुअल लुक में नजर आईं।
रणवीर सिंह ग्रे हुडी में तो वहीं येलो में दीपिका काफी कूल लुक में दिखी। दीपिका ने व्हाइट शू और हर बार की तरह शानदार सा बैग भी कैरी किया। दीपिका पादुकोण की ढेर सारी लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर देखने को मिली। इन फोटोज पर कमेंट्स कर फैंस ने दीपिका पादुकोण को बर्थडे की शुभकामनाएं भी दीं।
बता दें न्यू ईयर पर हॉलीडे मना कर हाल में ही दीपिका पादुकोण लौटी हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह राजस्थान के रणथंम्बौर में पहुंचे। यहां नेशनल पार्क में सवारी करते दोनों की ढेर सारी फोटो वीडियो भी सामने आए।


Click it and Unblock the Notifications