दीपिका पादुकोण ड्रग्स केस: करियर की मुश्किल - 600 करोड़ का दांव, हाथ से जाएंगे 33 ब्रांड्स
दीपिका पादुकोण ड्रग्स मामले में NCB के सामने पेश हो चुकी हैं और अब माना जा रहा है कि ड्रग्स केस में उनका नाम आने के बाद उनकी छवि पर काफी असर पड़ सकता है जिसका भुगतान दीपिका के करियर को करना पड़ेगा। दीपिका पादुकोण पर इस समय करीब 600 करोड़ रूपये का दांव लगा हुआ है जिनमें तीन फिल्में और 33 ब्रांड्स शामिल हैं।
दीपिका पादुकोण इस समय 33 ब्रांड्स के साथ जुड़ी हुई हैं जिनके साथ दीपिका की डील की कीमत लगभग 300 करोड़ रूपये के आसपास होगी। वहीं दीपिका पादुकोण तीन फिल्मों से जुड़ी हैं।

इनमें से पहले ही कबीर खान की फिल्म 83 जिसमें उनके पति रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में दिखेंगे। दीपिका फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। वहीं दूसरी तरफ दीपिका शकुन बत्रा की फिल्म में काम कर रही हैं जिसकी कीमत 80 - 90 करोड़ है।
लेकिन दीपिका का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है द्रौपदी जिस पर 150 - 200 करोड़ रूपये का दांव लगा है। इस प्रोजेक्ट के प्रोड्यूसर मधु मंटेना भी ड्रग्स मामले में फंस चुके हैं। माना जा रहा है कि दीपिका के हाथ से कई ब्रांड्स जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications