..................... Deepika Padukone dont look at Hollywood and Bollywood as separate - Hindi Filmibeat

Proud..हॅालीवुड मेरे लिए बड़ी बात नहीं है..बॅालीवुड पर मेरा हक है और रहेगा..

दीपिका पादुकोण हॅालीवुड में अपने अनुभव को लेकर बेबाक तरीके से जवाब देते हुए कहती हैं कि बॅालीवुड के कारण ही उन्हें हॅालीवुड में जाने का रास्ता मिल पाया है।

By Prachi Dixit

दीपिका पादुकोण इन दिनों पद्मावती में अपने टाइटल भूमिका की तैयारी कर रही हैं। एक तरफ प्रियंका चोपड़ा जहां हॅालीवुड को बॅालीवुड से अधिक समय दे रही हैं। वहीं दीपिका पादुकोण ने हॅालीवुड और बॅालीवुड में अपने काम करने को लेकर एक प्रभावशाली बयान दिया है।

जी हां, आइए दीपिका से सुनते हैं कि वह ऐसा क्या खास कहना चाह रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए हॅालीवुड और बॅालीवुड में काम करने का अनुभव एक जैसा ही है। हॅालीवुड में मेरे काम करने की वजह बॅालीवुड में मेरा अब तक का सफर रहा है। वह फिल्में रही हैं,जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचाया है।

deepika padukone

वह अागे कहती हैं कि हां,हॅालीवुड और बॅालीवुड में काम करने का तरीका थोड़ा अलग होता है। लेकिन फिल्म सेट तो फिल्म सेट ही है। फिर चाहे वह हॅालीवुड का हो या बॅालीवुड का।

दोनों में फिल्म का क्रिएटिव प्रोसेस एक जैसा ही है। मैं हॅालीवुड और बॅालीवुड को खुद के लिए अलग करियर के तौर पर नहीं देखती हूं।

सच कहूं तो इस समय मेरा सारा फोकस केवल पद्मावती पर है। पता नहीं कैसे ,मगर जब भी मैं इस फिल्म के सेट पर कैमरे के सामने जाती हूं। ऐसा लगता है कि खुद को ही मैं सप्राइज कर रही हूं।

यह और बात है कि प्रोफेशनल जीवन के अनुभव के लिए हॅालीवुड जाना। वहां के लोगों से मिलना।नई चीजें सीखना। यह मुझे हर दिन उत्साहित करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X